उत्तर प्रदेश

भारत जोड़ा यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

मेरठ । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मेरठ में ’भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह देश नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से चलेगा।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव नसीम खान, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर के नेतृत्व में शहीद स्मारक से भारत जोड़ा यात्रा शुरू हुई। कांग्रेस नेताओं ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा का समापन इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि राहुल गाँधी ने सात सितम्बर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ किया था। यह यात्रा 12 राज्यों, दो केंद्र शासित राज्यों के 75 जिलों की 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरी और 136 दिनों में पूरी हुई थी। यह यात्रा राहुल गाँधी की समाजसेवा और राजनीतिक कार्यक्षेत्र में उनके संघर्ष को प्रकट करने के लिए महत्वपूर्ण थी।

प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके साथ संवाद किया। उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों के दर्द और तंगी को समझना और उनके बीच के संघर्षों का समाधान ढूंढना था। यात्रा में महेंद्र शर्मा, अरुण त्यागी, राजेंद्र जाटव, सलीम खाना, चमन लाल, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, विनोद मोगा, बबली देवी, सोनम देवी, प्रदीप जैन, हेमचंद ठेकेदार, देशपाल गुर्जर, सपना सोम, अनिल शर्मा, माया प्रकाश, विनोद सोनकर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button