उत्तर प्रदेशबाराबंकी

जाल फाड़ कर भागा मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत चककाजीपुर नगर पुल के पास स्थित नम्मा तालाब के एक मगरमच्छ देखे जाने के बाद यहां आसपास रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। असल में गांव के तालाब के आसपास रह रहे लोगों में उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब कुछ मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल फेंका। जहां उस जाल में मछली की जगह एक विशालकाय मगरमच्छ फस गया।

लेकिन जब तक कुछ ग्रामीण समझ पाते तब तक मगरमच्छ आसानी से जाल से बाहर तालाब में चला गया। यह नजारा देखकर वहां अचानक से भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का कहना था कि मगरमच्छ जाल को पढ़ते हुए तालाब में वापस भाग गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में रेस्क्यू करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी है। और मगरमच्छ तालाब में कहीं चला गया है। वहीं स्थानीय लोग मगरमच्छ देखे जाने के बाद से डरे और सहमे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button