उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

परमपूज्य अवधेश चतुर्वेदी महाराज को श्रद्धांजलि, हिंदी भवन में उमड़ा जनसैलाब

श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी, धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां हुईं शामिल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर गणपति पूजा महासमिति जौनपुर के तत्वावधान में मुख्य संरक्षक परमपूज्य गुरुदेव अवधेश चतुर्वेदी  महाराज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहर के हिंदी भवन के सभागार में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शहर के गणमान्य समाजसेवियों, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थितजनों द्वारा परमपूज्य गुरुदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि श्रद्धेय गुरुजी का जीवन सदैव निर्विवाद और सादगीपूर्ण रहा। वे जिससे भी मिलते थे, उसके प्रति कृतज्ञता और आत्मीयता का भाव रखते थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा में समर्पित कर दिया। वे किसी एक जाति, धर्म या मजहब तक सीमित नहीं थे, बल्कि मानवता के सच्चे उपासक थे। नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय गुरुजी के पुत्र ईशान चतुर्वेदी को ढांढस बंधाया।

सभा को मुख्य रूप से महंत विवेकानंद पंडा, अरशद खान (पूर्व विधायक), श्याम मोहन अग्रवाल, संजय सेठ जेब्रा, अरशद कुरैशी, मेहदी रजा एडवोकेट, अतुल सिंह, नेयाज ताहिर शेखू, निखिलेश सिंह, डॉ. अंजना सिंह, श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती ऊषा जायसवाल, श्रीमती सारिका सोनी, विकास शर्मा, संजय अस्थाना, हरिद्वार प्रसाद विश्वकर्मा, मनीष देव मंगल, बसंत प्रजापति, विमल सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

सभा में पवन दुबे, विशाल खत्री, सुमित अग्रहरि, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, प्रिंस सेठ, शिवम जायसवाल, नीरज शाह, विकास पंडा, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आगंतुकों का स्वागत कोऑर्डिनेटर संजय जांडवानी एवं अध्यक्ष दीपक जावा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संजीव यादव एडवोकेट (मुख्य ट्रस्टी) एवं नवीन सिंह बसगोती ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button