वायरल

कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल का मूल्य स्थिर

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.80 डॉलर यानी 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 75.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड करता दिख रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button