उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

नगर पालिका व रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर नगर क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें सोमवार को नगर पालिका परिषद में औचक निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू (राजस्व) अजय कुमार अम्बष्ट ने कहीं।
एडीएम ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सभी पानी की टंकियों के जल के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दे दिए हैं। ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया ।
इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां स्थापित अस्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि की सराहना किया।
गौरतलब है कि हाल ही में बेंगलुरु में दूषित पेयजल के सेवन से दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों के बीमार होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी पृष्ठभूमि में देशभर में शुद्ध पेयजल की मांग और जागरूकता तेज हुई है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जल गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button