उत्तराखंड

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शाम देहरादून में प्रबुद्ध सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

देहरादून । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शाम देहरादून में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किया है। रक्षामंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया गया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन हाथी बड़काला स्थित सर्वे आडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी और जवानों के अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, सरकार की ओर से उपाधि प्राप्त सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, वरिष्ठ लोगों, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

यातायात पुलिस ने रक्षामंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लोगों से दुपहिया और चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचने या लिंक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। यातायात पुलिस ने कहा है कि हाथीबड़कला मार्ग, कैंट रोड, सम्पूर्ण जीएमएस रोड, आइएसबीटी मार्ग, सेंट ज्यूड्स चौक पर दोपहर 3ः30 बजे से 05ः30 बजे तक कुछ रूटों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, डायवर्ट और बंद किया जा सकता है। इन्हीं मार्ग से रक्षामंत्री का काफिला गुजरेगा। काफिला गुजरने के आधे घंटे पहले इन मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button