वायरल
वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत-ईयू सहयोग पर चर्चा की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन में यूरोपीय संघ (ईयू) के आर्थिक आयुक्त पाउलो जेंतिलोनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन पहुंची हैं। इसके इतर वह कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें कर रही हैं।





