उत्तर प्रदेशचित्रकूट

कलयुगी बेटे ने अपनी मां का हिस्सा छीनकर बेच दिया, वृद्ध महिला भूख हड़ताल पर बैठी

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: मऊ थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की ज़मीन और घर बेचकर उसके हिस्से की रकम हड़प ली। वृद्ध महिला ननकई के बेटे मंगल निषाद ने न केवल उसकी ज़मीन बेच दी, बल्कि उससे मिलकर जमीन के क्रेता से रकम भी हड़प ली। अब ननकई को अपनी माँगों के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं, और वह भीख मांगकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप, वृद्ध महिला ने भूख हड़ताल शुरू की
परेशान और हताश महिला ने न्याय की उम्मीद में जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने का कदम उठाया है। ननकई का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने अब तक उनकी कोई मदद नहीं की और उनके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती और उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया। अब वृद्ध महिला न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button