उत्तर प्रदेशजौनपुर

प्रसव पीड़ा में महिला से वसूली की मांग,पैसा न देने पर जिला अस्पताल रेफर

हंगामे के बाद पहुंची पुलिस, पीएचसी करंजाकला का मामला

जन एक्सप्रेस / जौनपुर: करंजाकला शासन-प्रशासन के कड़े निर्देशों के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का गजब खेल चल रहा है। मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने के नाम पर तैनात स्टाफ खुलेआम पैसा वसूली में जुटे हैं। सोमवार की रात करंजाकला ब्लॉक के सुल्तानपुर गौर गांव की रहने वाली सरोज बनवासी इस लापरवाही का शिकार बनीं।

जानकारी के मुताबिक, प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने गांव की आशा कार्यकर्ता सुमन पांडे को फोन किया और रात में एंबुलेंस से सरोज को पीएचसी करंजाकला लाया गया। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ नर्स रचना राय ने महिला को पूरी रात बिना इलाज के ऐसे ही लेबर रूम में रख दिया। सुबह जब ड्यूटी पर स्टाफ नर्स स्वर्णिमा सिंह पहुंचीं तो उन्होंने भी पीड़िता को सुबह 10 बजे तक बिना किसी जानकारी के यूं ही रखा। इसके बाद आशा कार्यकर्ता से खून की जांच कराने को कहा गया और सैंपल बाहर भेज दिया गया।परिजनों का आरोप है कि प्रसव कराने के नाम पर स्टाफ नर्स स्वर्णिमा सिंह ने दो हजार रुपये की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button