जिलाधिकारी जौनपुर ने मडियाहू तहसील सभागार वाताअनुकूलित का फीता काटकर किया उद्घाटन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : मड़ियाहूं संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में पहुंचे जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ सभागार में समस्याओं को लेकर लगा फरियादियों का लगा तांता, जिलाधिकारी जौनपुर ने बिजली विभाग की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड द्वितीय जौनपुर की अनुपस्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने आए दिन हो रहे विद्युत समस्याओं पर बार-बार रिमाइंडर के बाद भी निस्तारण न होने के कारण विद्युत विभाग के कर्मचारियों को लगाई फटकार , तथा बुजुर्ग लोरीका जमालपुर निवासी लाल बहादुर पासी की खसरा की समस्या को देखते हुए की कई दिनों से लगातार तहसील का लगा रहे चक्कर बुजुर्ग को खसरा न उपलब्ध होने के कारण हल्का लेखपाल व कानूनगो को फटकार लगाते हुए तत्काल खसरा उपलब्ध कराने के लिए दिए निर्देश, तथा तहसील क्षेत्र के सकरा,रसुलहा, चकईपुर गांव से मनीजर वनवासी, अरविंद बनवासी,अच्छेलाल 50 की संख्या में मुसहर बस्ती के लोगों की समस्याओं को गंभीरता लेते हुए जो कि वर्तमान में सभी प्रकार के विकास कार्यों से अछूते बस्ती के लोग को तत्काल तहसील सभागार में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को कल रविवार कोसुबह 12:00 बजे गांवों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मुसहर बस्ती को लोगों को राशन कार्ड, आवास ,पानी, विद्युत, आयुष्मान कार्ड जैसी मूलभूत आवश्यकता की चीजों को उपलब्ध कराने व उपजिलाधिकारी मडियाहूं सुनिल कुमार भारतीय को सभी ग्राम में चौपाल लगाकर मुसहर बस्ती के लोगों को भूमि आवंटित करने के लिए निर्देशित किया। इसी दौरान बुजुर्ग फरियादी तेजधर मिश्रा निवासी ग्राम कुठली थाना सिकरारा को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया , इसी क्रम में 3 महीने से वरासत को लेकर तहसील का चक्कर काट रहे तासपुर निवासी राकेश कुमार की समस्या का त्वरित निस्तारण करते हुए 3 मिनट के अंदर वरासत दर्ज कराया गया संपूर्ण समाधान दिवस मे जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर लक्ष्मी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर, जौनपुर अधीक्षण अभियंता द्वितीय रामदास मड़ियाहू उपखंड एसडीओ सौरभ तिवारी , मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती, क्षेत्राधिकार मडियाहू गिरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।






