उत्तर प्रदेशचित्रकूटराजनीति

लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जारी की सूची,लवकुश चतुर्वेदी बने चित्रकूट के नए जिलाध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।

लंबे इंतजार के बाद यूपी में भाजपा संगठन ने बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। लवकुश चतुर्वेदी को चित्रकूट जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाय गया है।

लवकुश चतुर्वेदी बसपा शासनकाल मे चित्रकूट भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। का उल्लेखनीय है, कि काफी समय से प्रदेश संगठन में जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर मंथन चल रहा था। पिछले साल अगस्त माहीने में भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था‌।

एक साल का लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी प्रदेश संगठन की घोषणा न हो पाने के कारण नेतृत्व की किरकिरी हो रही थी। अंततः संगठन ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने में इस लिए भी देरी हुई की, लोकसभा चुनावों के समीकरण को साधना आवश्यक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button