उत्तर प्रदेशलखनऊ

पंचायत चुनाव को लेकर संशय खत्म, जुलाई 2026 तक होंगे चुनाव: राजभर

जन एक्सप्रेस/लखनऊ।प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अनिश्चितता अब समाप्त हो गई है। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर लगी अस्थायी रोक के बीच सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कराए जाएंगे।पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव हर हाल में जुलाई 2026 तक संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों का पूर्ण पालन किया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।राजभर ने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल भले ही अलग-अलग समय पर समाप्त हो रहे हों, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि का कार्यकाल जुलाई 2026 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक मशीनरी को आवश्यक तैयारियां तेज करने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि तय समय पर निष्पक्ष और सुचारु चुनाव कराए जा सकें।इस घोषणा के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है और राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button