देश

केजरीवाल पर अमित शाह का कटाक्ष

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी लगातार गुजरात में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि जो लोग सपने बेचते हैं, वे गुजरात में कभी नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग इंसान पहचानते हैं। अमित शाह ने इस अवसर पर भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की सराहना की सराहना भी की। आपको बता दें कि गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। गुजरात में लगातार अरविंद केजरीवाल की ओर से मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का ऐलान किया जा रहा है।

अमित शाह ने दावा किया कि उनकी पार्टी भाजपा एक बार फिर से दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाएगी। दरअसल, अमित शाह गांधीनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद पर एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी। मैं गुजरात के लोगों को जानता हूं। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी सफलता नहीं मिल सकती क्योंकि जनता उन्हीं का समर्थन करती है जो काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

केजरीवाल का पलटवार

वहीं, आज अरविंद केजरीवाल की ओर से अमित शाह के इस बयान पर बलटवार किया गया। केजरीवाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमित शाह ने बिल्कुल सच बोला। मैं दंग हूं कि वो अपनी पार्टी के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बैंक में 15 लाख के सपने दिखाने वाली भाजपा पर नहीं, दिल्ली-पंजाब में फ्री बिजली देने वालों पर भरोसा करना। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज गुजरात सरकार दिल्ली से चलती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button