उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

पुलिस ने दो शातिर ट्रक लोकेटरोंं को दबोचकर स्कारपियो के साथ भेजा जेल

पैंतिस हजार एक सौ रूपये के साथ तीन नोकिया फोन किये बरामद

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: ट्रक लोकेटरोंं का मजबूत नैटवर्क लम्बे वख्त से उरई, हमीरपुर, घाटमपुर,कानपुर, फतेहपुर,उन्नाव से लेकर लखनऊ तक फैला हुआ है।
ट्रक लोकेटर इतने शातिर हैं कि वो डीएम से लेकर सारे अधिकारियों पर पैनी नजर रखने के साथ ही उनकी पल-पल की लोकेशन वाट्सएप ग्रुप के साथ ही मोबाईल के जरिये मोरम और गिट्टी का ओवर लोड और अवैध परिवहन करने वाले ट्रक आपरेटर और ट्रक चालकों को पहुंचाते रहते हैं। जबकि ट्रक लोकेशन के इस अवैध कारोबार के दम पर मोरम, गिट्टी के ओवर लोड ट्रकों के साथ ही बिना एम० एम० ग्यारह के अवैध परिवहन कर करोड़ों के राजस्व का चूना लगाने के साथ ही अकूट सम्पत्ति इकट्ठा करने वाले शातिर ट्रक लोकेटरोंं के खिलाफ खनिज इंस्पैक्टर उमाकांत की तहरीर पर सदर कोतवाली में पवन पुत्र अज्ञात निवासी आटा, जालौन, दीपक पुत्र अज्ञात निवासी आटा जालौन, मनीष द्विवेदी पुत्र अज्ञात, निवासी रमेड़ी हमीरपुर, बदलू निषाद पुत्र अज्ञात,निवासी मेरापुर हमीरपुर, कल्लू सविता, पुत्र अज्ञात, निवासी कुछेछा हमीरपुर,रोहित पुत्र अज्ञात,निवासी हमीरपुर, राहुल पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, आलोक अवस्थी उर्फ भूरा पुत्र अज्ञात, निवासी घाटमपुर, धर्मेन्द्र पुत्र अज्ञात, निवासी घाटमपुर, सिराज कुरैशी पुत्र अज्ञात निवासी सेवा आश्रम लक्ष्मी बाई तिराहा हमीरपुर, ब्रजेश कुमार पुत्र अज्ञात, निवासी रामपुर हमीरपुर, नवनीत पाल,पुत्र अज्ञात, निवासी विमल नर्सिंग होम के पीछे, दीपक पुत्र अज्ञात, निवासी कुछेछा हमीरपुर, अखिलेश उर्फ पुत्र चन्द्रपाल उर्फ चंदू राजपूत, निवासी नई बस्ती राठ, जयराम यादव पुत्र अज्ञात, पुराना आरटीओ आफिस हमीरपुर, ऋषि तिवारी पुत्र अज्ञात, कालपी चौराहा हमीरपुर, गम्भीर यादव पुत्र अज्ञात, कालपी चौराहा हमीरपुर, जगदीश पुत्र अज्ञात, कालपी चौराहा हमीरपुर, भूपेन्द्र द्ववेदी पुत्र अज्ञात, निवासी राठ हमीरपुर, चन्दन पुत्र अज्ञात, निवासी अज्ञात, ब्रजेश पुत्र अज्ञात, निवासी अज्ञात, बिंवार निवासी मातादीन कुशवाहा पुत्र अज्ञात,मनीष पुत्र अज्ञात निवासी चिकासी हमीरपुर सहित
23 ट्रक लोकेटरोंं के खिलाफ नामजद जबकि कई अज्ञात ट्रक लोकेटरोंं के खिलाफ करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या– 243/25 धारा 49,132,191(2),191(3),1221,303

(2),318(4),351(2),352,61 बी०एन०एस० सहित 3/5 लोक संम्पत्ति क्षति निवारण एक्ट सहित 4/21 खनिज एक्ट में मामला दर्ज किया गया है, जबकि मामले में फरार चल रहे शातिर लोकेटरों में सदर कोतवाली पुलिस ने मेरापुर निवासी ट्रक लोकेटर बदलू निषाद पुत्र स्व० सरजू को एक सफेद स्कार्पियो, पैंतिस हजार एक सौ रूपये नगदी के साथ ही तीन की पैड

काले रंग के नोकिया मोबाइल सहित तीन सिम कार्ड के साथ कुरारा हमीरपुर के रोहान नालापुल के पास से दबोचकर मामले में धारा 238 बी०एन०एस० को बढ़ाते हुये साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत पकड़ी गई स्कारपियो को सीज किया गया है। जबकि पकड़े गये लोकेटर को पुलिस ने सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। वही फरार चल रहे बिंवार निवासी लोकेटर माता दीन कुशवाहा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अभी 21 नामजद सहित कई अज्ञात लोकेटरोंं की गिरफ्तारी के लिये इस संगीन मामले के जांच अधिकारी सदर कोतवाली पुलिस के तेज तर्रार और जिम्मेदार एस आई हर्षवीर सिंह बराबर दबिश दे रहे हैं। उम्मीद है कि बचे हुये बाकी लोकेटर भी जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
हालांकि 8 जून 2025 को भी जल्ला में हुये घटना के बाद खनिज इंस्पैक्टर उमाकांत की तहरीर पर बिंवार थाने में लोकेशन देने वाले 20 ट्रक लोकेटरोंं की कारों के नम्बर के साथ उनके अज्ञात चालकों सहित दस से पन्द्रह अज्ञात लोकेटरोंं के खिलाफ एफ० आई० आर—108/2025 दर्ज हो चुका है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर कोई अपडेट आज तक रीलिज़ नहीं किया गया।
अब देखना ये होगा कि शासन प्रशासन इन शातिर ट्रक लोकेटरोंं के अवैध कारोबार से खरीदे गये डम्पर, स्कारपियो, बुलेरो सहित अन्य चार पहिया वाहन और नामी- बेनामी अकूट सम्पत्ति की जांच कराकर क्या उसे कुर्क करेगा। जबकि लोकेटर को दबोचने वाली वाली टीम में एस आई हर्षवीर सिंह, एस आई राजू सिंह सहित हेड कांस्टेबल भोला सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button