बहराइच

अलाव की आग से झुलसे तीन वर्षीय बालक की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृत बालक के परिवार में मातम का माहौल 

बहराइच। अलाव की आग से झुलसे तीन वर्षीय मासूम की मेडिकल कालेज बहराइच में इलाज के दौरान बुधवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्रावस्ती जनपद के गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारनपुरवा गांव निवासी साबिर का तीन वर्षीय बालक बुधवार रात को चारपाई पर सो रहा था। जबकि प्लास्टिक के चारपाई के निकट ही अलाव जल रहा था। मासूम ऋतिक रोशन की मां नित्य क्रिया के लिए बाहर चली गई। रात आठ बजे अलाव से प्लास्टिक की चारपाई में आग लग गई। जिसकी चपेट में बालक आ कर जलने लगा। उसकी चीख सुनकर मां और परिवार के अन्य लोग दौड़े। सभी ने आग बुझाया। इसके बाद बालक को जिला अस्पताल श्रावस्ती में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि इलाज शुरू होते ही रात नौ बजे बालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बालक 90 प्रतिशत झुलस गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक के परिवार में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button