देश
अलविदा कह गये दिग्गज अभिनेता अरुण बाली
मुंबई। मशहूर अभिनेता अरुण बाली का उपनगरीय मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। अरुण बाली 3 इडियट्स, केदारनाथ, पानीपत और कई अन्य हिट फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते थे। इस साल की शुरुआत में अनुभवी अभिनेता को एक दुर्लभ दीर्घकालिक न्यूरोमस्कुलर बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस का पता चला था। उनके सभी प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों के लिए यह दिल दहला देने वाली खबर थी। आखिरकार एक लंबी बीमारी के बाद अभिनेता का 7 अक्टूबर सुबह 4:30 बजे मुंबई में निधन हो गया।






