उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कार्यालय में बवाल के बाद बढ़ा सियासी पारा,

बवाल के बाद दूसरे दिन पूरे दफ्तर में छाया रहा सन्नाटा, अफसर से लेकर कर्मचारी तक रहे ख़ौफजदा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया।

विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराये गए इस मुकदमे में पुलिस ने एससी-एसटी की गंभीर धारा लगाया है।

जबकि बीती रात पीडब्ल्यूडी के
एक्सईएन समेत शाहगंज और बदलापुर के विधायक के खास कहे जाने वाले रजनीश सिंह और गुड्डू प्रधान समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार को दूसरे दिन की हुई इस कार्रवाई का पूरे महकमें में जबरदस्त चर्चा थी।

फिलहाल मामला जो भी हो लेकिन सत्ता पक्ष के दो जनप्रतिनिधियों का इस पूरे मामले में सीधे तौर पर नाम आने के बाद से पूरे जिले में सियासी माहौल खास गर्म हो गया है।

जिले के सबसे महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार के कक्ष में बुलाकर वरिष्ट खंडीय लेखाकार राममिलन यादव की पिटाई किए जाने के इस मामले की धमक राजधानी लखनऊ तक देखी जा रही है।

उधर थाना लाइन बाजार पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लेखाधिकारी राम मिलन यादव के साथ कथित रूप से दो विधायक के खास लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने
एक्सईन राजेंद्र कुमार, खुटहन थाना क्षेत्र निवासी रजनीश सिंह और सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र निवासी गुड्डू प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार की तहरीर के जवाब में लेखाधिकारी राम मिलन यादव के विरुद्ध भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना लाइन बाजार पुलिस के अनुसार, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह पूरा मामला थाना लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button