लखनऊ

चुनाव प्रचार पूरी तरह सोशल मीडिया पर आधारित : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सोशल मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि पहले पोस्टर व पर्चे के माध्यम से चुनाव प्रचार होते थे। आज के समय में चुनाव प्रचार पूरी तरह सोशल मीडिया पर आधारित है। भाजपा ने जो सफलता प्राप्त की है, उसमें सोशल मीडिया का विशेष योगदान है।

ब्रजेश पाठक ने साइबर योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम सब तैयारी के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में देश ने बहुत प्रगति की है। आज देश का आम आदमी भी महसूस कर रहा है कि यह उनकी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button