Crimeउत्तर प्रदेशजौनपुर

कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटा

पिस्टल की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने 4.50 लाख के सोने की चेन, चार अंगूठी लेकर फरार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : लाइनबाजार थाना अंतर्गत यूपी सिंह कालोनी में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर 5 लाख रुपये के जेवरात की लूटपाट कर ली। बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और चार अंगूठी लूट लिया। जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। सुबह करीब 5 बजे दुस्साहसिक तरीके से हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी नंदकिशोर सिंह के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान यह घटना उस समय हुई, जब वह टहल कर लौट रहे थे। यूपी सिंह कालोनी स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और कीमती आभूषण छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर लाइन बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर सिटी स्टेशन काली मंदिर, ओवर ब्रिज के नीचे लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संभावित मार्गों पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button