अपराधउत्तर प्रदेशफतेहपुरराज्य खबरें

फतेहपुर में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर पर गोली मार किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ फतेहपुर: फतेहपुर जिले में पुलिस और एक शातिर अपराधी अमित उर्फ टेनी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ औंग थाना क्षेत्र के करचरपुर गांव के पास हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह भागने की कोशिश में गिर गया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी।

9 मुकदमों में वांछित था अपराधी

अमित उर्फ टेनी एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा, कारतूस और 250 रुपये बरामद किए गए हैं।

अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान

फतेहपुर एसपी के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत टॉप 10 अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग की जा रही है। इस मुठभेड़ को अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस का बयान

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि यह मुठभेड़ एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। अपराधी अमित उर्फ टेनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button