उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन से यात्रियों में भय

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन होने से तीर्थयात्रियों में भय व्याप्त हो गया, जबकि अधिकारियों ने कहा कि मंदिर आने की योजना बनाने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा, ‘‘सुबह करीब 6.30 बजे केदार डोम और स्वर्गारोहिणी के बीच एक ग्लेशियर टूटकर मंदिर के पीछे स्थित चोराबाड़ी झील के पास गिरा। झील पर बर्फ के ढेर तीन से चार मिनट तक लटके रहे।’’

मंदिर के ठीक पीछे हिमस्खलन होने से भक्तों में भय व्याप्त हो गया जिसने उन्हें 2013 के केदारनाथ बाढ़ की याद दिला दी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। हालांकि, अजय ने कहा कि ग्लेशियर टूटने से मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के जलस्तर में वृद्धि नहीं हुई और घबराने की जरूरत नहीं है। अजय ने कहा कि एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन और गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड, बीकेटीसी और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं।उन्होंने कहा, ‘‘घटना हिमालय क्षेत्र में मंदिर से बहुत दूर हुई, जहां इस तरह की घटनाएं आम हैं। मंदिर के आसपास की बस्ती केदारपुरी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button