उत्तर प्रदेशवायरलहरदोई

हरदोई के हरपालपुर में दो बोलेरो की टक्कर प्रधान पति समेत पांच लोग घायल

जन एक्सप्रेस / हरदोई :   हरपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम कटरा -विल्हौर हाइवे पर दो बोलेरो की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी।इस घटना में प्रधान पति सहित दोनों बोलेरो पर सवार 5 लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सभी घायलों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम लगभग 8 बजे फर्रुखाबाद जिले के शुभना मड़ैया गांव निवासी लगभग 46 वर्षीय संजू अपने भतीजे पीयूष के साथ बोलेरो पर सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में रूपापुर के पास उन्होंने सांडी थाना क्षेत्र के डाभा गांव निवासी पिंटू व अतुल को बोलेरो में बैठा लिया।जैसे ही यह लोग हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा-विल्हौर हाइवे पर लमकन गांव के पास पहुंचे उसी समय सामने से महितापुर की ग्राम प्रधान खुशबू के पति जलसिंह की आ रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गयी।तेज रफ्तार दोनों बोलेरो की आमने-सामने हुई जबदस्त टक्कर में दोनों बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में प्रधान पति जल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी महितापुर थाना हरपालपुर,जनपद हरदोई,संजू पुत्र सोबरन व पीयूष यादव पुत्र सुभाष निवासीगण शुभना मड़ैया थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद,अतुल सिंह पुत्र रघुराम सिंह निवासी डाभा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई,पिंटू पुत्र राजीव सहित दोनों बोलेरो में सवार 5 लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बोलेरो में फंसे लोगों को स्थानीय लोगो की मदद से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से सभी घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button