उत्तर प्रदेशबाराबंकी
वन विभाग ने रेस्क्यू किया लुप्त प्रजाति का सफ़ेद गिद्ध का बच्चा

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। देवा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम बैना टीकरहार से ग्रामीण हरिओम गुप्ता ने वन विभाग को सूचना देते हुए बताया कि एक जंगली पक्षी उड़ नहीं पा रहा है। जिसकी वह पहचान भी नहीं कर पा रहे है। सूचना पर तत्काल देवा रेंज की टीम मनोज यादव वन विद, सुभाष श्रीवास्तव,वन दरोगा प्रशांत कुमार व कौशल सिंह बीट प्रभारी मौके पर पहुंच कर उक्त पक्षी के सफेद गिद्ध का बच्चा होने की पुष्टि कर उसका सफल रेस्क्यू किया।

बता दें कि यह सफेद गिद्ध प्राय: लुप्त प्रजाति में आता है। इनकी औसतन आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तक होती है। इस पक्षी को अभी वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित रखा है। जहां इसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। जिसमें इसके पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद पुन: प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा।






