उत्तर प्रदेशबाराबंकी

दो सड़क हादसों में चार की मौत,11 घायल 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत लखनऊ अयोध्या हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर जा रहे ऑटो रिक्शा को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वाहन सवार 50 वर्षीय बिंदारा पत्नी कल्लू निवासी पंडित पुरवा असंद्रा की मौत हो गई। जबकि इसी परिवार व गांव के वाहन सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहां चिकित्सकों ने घायलों में तीन की हालत गंभीर देखने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान पिंकी पत्नी दयाशंकर सहित दो अन्य की मौत हो गई। जिसके संबंध में देर शाम एएसपी दक्षिणी डा0 अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अयोध्या हाइवे पर हुई दुर्घटना में एक मौत जिला अस्पताल व तीन की मौत लखनऊ में हुई है। उधर इस दुर्घटना के बाद बस व बस चालक बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरा हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद कस्बा के पास हुआ। जहां हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन पर बैठे मारूफ अली व उसका पुत्र शहान अली, विशाल मौर्य, वीरेंद्र व उसका पुत्र मोनू सहित रामसूरत को गंभीर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button