उत्तराखंडदेहरादून

बौछार में भीगते रहे लेकिन लोकतंत्र को बचाया

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 40 विकासखंडों में मतदान, 21.57 लाख मतदाताओं ने बारिश के बीच जताया लोकतंत्र पर विश्वास

जन एक्सप्रेस/देहरादून : भारी बारिश के बीच भी उत्तराखंड में लोकतंत्र की ताकत साफ दिखी। सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 40 विकासखंडों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोट डाले। छाता, रेनकोट और गीले कपड़ों के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ। कहीं बुजुर्ग सहारे के साथ पहुंचे, तो कहीं महिलाएं बच्चों को गोद में उठाकर बूथ तक आईं। 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। सुबह आठ बजे से ही बूथों पर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो बारिश के बावजूद जारी रहीं। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।

इस चरण में कुल 21,57,199 मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 10,45,643 महिलाएं, 11,11,490 पुरुष और 66 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात की गईं। 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।

चश्मदीदों की ज़ुबानी:

बारिश होती रहे, लेकिन हम अपना हक जरूर जताएंगे।” — मीना देवी, महिला मतदाता

“ये चुनाव सिर्फ गांव का नहीं, विकास की दिशा तय करता है।” — सुरेश भट्ट, युवा मतदाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button