देश

आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी ने पार्टी का ‘वचन पत्र’ लॉन्च किया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने आगामी एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी ने कहा कि सारे देश मे गरीबों को आवास दे रही मोदी सरकार ने दिल्ली मे भी जहाँ झुगगी वहीं मकान का गरीबों का सपना साकार करना शुरू किया। भूमिहीन कैम्प कालकाजी में वहीं की वहीं फ्लैटों मे बसाये 3024 परिवार। हमारा वचन दिल्ली के हर झुगगीवासी को  घर देना है। प्रदेश अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कहा कि हर घर को नल से जल मिले ऐसी केजरीवाल की रुचि नहीं है क्योंकि केजरीवाल की टैंकर माफिया से सांठगांठ है।

बीजेपी ने कहा कि जिस काम की नीव हम रखते हैं, उसे पूरा भी हम करते हैं, हाल में पीएम मोजी द्वारा गरीबों को दिए गए घरों की तरह ही सभी गरीब दिल्लीवासियों को उनका अपना घर दिलवाएंगे। जहां प्रधानमंत्री पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और दिल्ली में झुग्गीवासियों का जीवन सुगम बनाने के लिए पक्के मकान की सौगात देते हैं। वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल सरकार हर साल यमुना सफाई के नाम पर भी सिर्फ झूठे वादे करती आई है।कि पिछले महीने, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झुग्गी पुनर्वास परियोजना के हिस्से के रूप में दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 3,024 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और भूमिहिन शिविर में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को उनकी चाबी सौंपी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button