amethiअमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

पूरे चौबे में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ और कलश यात्रा

जन एक्सप्रेस/अमेठी: ग्राम पूरे चौबे, पोस्ट रामपुर में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा पूरे चौबे से प्रारंभ होकर दत्तहरेश्वर महादेव मंदिर होते हुए बाराबंकी के प्रसिद्ध महादेवन धाम तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।इस पावन कथा के मुख्य आयोजक रामचंद्र अवस्थी एवं उनकी पत्नी श्रीमती विंधेश्वरी हैं, जिनके प्रयासों से यह धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहा है।

कथा का वाचन अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री अजय शास्त्री ‘बिंदु जी महाराज’ द्वारा किया जा रहा है, जिनके मधुर प्रवचन से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।यह श्रीमद्भागवत कथा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, प्रवचन और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति इस आयोजन को भव्य और यादगार बना रही है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी दे रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button