:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर के संतोष विश्वकर्मा ने रचा इतिहास, यूपी पीसीएस में 115वीं रैंक हासिल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  शेरपट्टी गांव निवासी होनहार संतोष कुमार विश्वकर्मा ने यूपी पीसीएस में 115 वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है। संतोष के पिता सूबेदार विश्वकर्मा गाजियाबाद में एक मिल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात रहे। संतोष का अक्षरारंभ वहीं से हुआ। उन्होंने गाजियाबाद में सनातन धर्म राजकीय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास की।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी मैथ से अच्छे अंक से पास किया। संतोष ने बताया कि उसका रुख यूपीएससी की तरफ था। जिसकी परीक्षा तीन बार देने के बाद भी सफलता नहीं मिली। पिता की बात मान पहली बार यूपी पीसीएस की परीक्षा दी। जिसमें सफलता मिल गई। माता सुशीला देवी गृहणी हैं। संतोष अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा है।

एक भाई बिजली विभाग में एसडीओ तथा दूसरा भाई नीट की परीक्षा पास कर बीएएमएस कर रहा है। संतोष की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उसने सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button