आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने को लेकर किया मॉक ड्रिल

देहरादून । देहरादून पुलिस की ओर से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने को लेकर की गई तैयारियों को परखने के लिए बीती देर रात को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस नाकाबंदी व सर्च/काम्बिंग ऑपरेशन का अभ्यास किया गया।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर देर रात्रि प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत सुद्धोवाला में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसी भी आकस्मिक घटना के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को हर समय तैयारी की हालत में रहते हुए अपने साथ बुलेट प्रूफ जैकेट, ड्रैगन लाइट, लांग/शार्ट रेंज असलहा रखने के दिये निर्देश।
मॉक ड्रिल के दौरान जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी घटना की सूचना पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी सुनिश्चित करते हुए घटना स्थल सुद्धोवाला पहुंचे, जहां लांग रेंज/शार्ट रेंज असलहा, ड्रैगन लाइट के साथ सुद्धोवाला के जंगलों में सर्च/काम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।






