उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति

बहराइच पहुंचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

घाघरा घाट से बहराइच स्थित भाजपा कार्यालय तक दिखा कार्यकर्ताओं में जोश

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। जिले के नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का बहराइच आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। घाघरा घाट से लेकर जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा।

मालूम हो कि 2 दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे को भाजपा मुख्य इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के बाद कजरी तीज के दिन पहली बार बृजेश पांडे लाव – लश्कर के साथ बहराइच जनपद की सीमा घाघरा घाट पहुंचे। जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। कैसरगंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया कुंडेश्वर में भाजपा नेता तथा अधिवक्ता रमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। टिकोरा मोड़ पर अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जबकि किसान पीजी कॉलेज के सामने अर्पित श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने लोन नियुक्त नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

पूरे शहर का चक्कर लगाने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष का काफिला परशुराम चौक पहुंचा। यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष का कार्य काफिला पार्टी कार्यालय पहुंचा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सफलतापूर्वक संगठन के संचालन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button