उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थामा…

कासगंज:  समाजवादी पार्टी के स्थानीय कद्दावर नेता पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थामा है। अब वे भगवामय हो गए हैं। सपा छोड़ने के पीछे कारणों की तमाम अटकलें हैं, लेकिन देवेंद्र ने भाजपा में आस्था जताई है। भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम के समक्ष वे भाजपा में शामिल हुए हैं। जिले में चर्चाओं का दौर तेज है।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनैतिक दलों में जोड-तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच जिले में एक बड़ा बदलाव आया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने भाजपा में आस्था जताई है। वे लखनऊ मुख्यालय पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह राजू भईया के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। वैसे तो दो दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि सपा के कद्दावर नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। फोटो वायरल होते ही स्थिति साफ हो गई।

शुरू हुआ बधाईयों का दौर
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया। तमाम लोगों ने पूर्व सांसद को बधाई दी और तमाम भाजपाईयों ने उनका भाजपा में शामिल होने पर स्वागत होने की पोस्ट साझा की है।

बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं देवेंद्र
सपा नेता देवेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में भी रह चुके हैं और इन दोनों ही पार्टियों से वे चुनाव भी लड़ चुके है। हालांकि बाद में फिर से सपा में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button