उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
गुसयारी प्रधान असरार अहमद खान राष्ट्रीय प्रधान संगठन के जिला प्रभारी बने

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर आपसी सदभाव और भाईचारे की बेहतरीन मिसाल पेश करने वाले मौदहा विकास खण्ड के गुसयारी ग्राम प्रधान असरार अहमद खान को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव हर स्वरूप व्यास ने संगठन का हमीरपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही जिला प्रभारी से उम्मीद की है कि, वो पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अनुशासित रहकर संगठन के लिये संघर्षशील रहने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के साथ ही उसे आगे ले जाने का काम करेंगे। असरार अहमद खान के संगठन का जिला प्रभारी बन्ने पर प्रधान संघ सहित उनके चाहने वालों
में खुशी की लहर व्याप्त है।






