आजमगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़ में संस्थापक रघुपति सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

जन एक्सप्रेस/आज़मगढ़: श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रघुपति सिंह की 16 वीं पुण्य तिथि मनाई गई कार्यक्रम के आरंभ में प्रबन्धक राकेश सिंह, मनीष मौर्य, रोहिताश सिंह,पंकज सिंह उर्फ झब्बु,विनय सिंह, अशोका नन्द सिंह ,सहित समस्त कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में स्थित उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जब इस इलाके में दूर दराज तक कोई विद्यालय नहीं था तो संस्थापक जी ने इस विद्यालय की स्थापना करके शिक्षा कि जो अलख जगाई है उसे विकसित करना ही मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने समाज के लिए एक ऐसा कार्य किया जिसके चलते शिक्षा जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। प्रवक्ता अशोकानंद सिंह ने कहा कि स्व रघुपति सिंह ने समूचा जीवन समाज हित में समर्पित किया ब्लाक प्रमुख के रूप में उन्होंने क्षेत्र में जितना विकास कार्य किया लोग आज भी उसकी प्रशंशा करते है । इस अवसर पर वशिष्ट यादव,, रविंद्र लाल श्रीवास्तव,पंकज सिंह उर्फ झब्बू,जितेंद्र सिंह, आशुतोष दुबे,विनय सिंह,बृजेश राम, सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button