:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

हिमालय सिंह ने PCS 2024 में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार बने

बेसहूपुर के होनहार ने पीसीएस 2024 में हासिल की सफलता, नायब तहसीलदार पद पर चयन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: साधारण परिवेश से निकलकर असाधारण सफलता की मिसाल पेश करते हुए बेसहूपुर गांव के होनहार युवा हिमालय सिंह ने पीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर कोई गर्व महसूस कर रहा है।

हिमालय सिंह, अजय कुमार सिंह के पुत्र हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सुमन सिंह गृहणी हैं। संस्कार और शिक्षा के मजबूत आधार पर पले-बढ़े हिमालय सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर से तथा आगे की पढ़ाई प्रतिष्ठित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक (बीए/एमए) के रूप में पूरी की।कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह रही कि अपने प्रथम साक्षात्कार में ही उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार पद सुनिश्चित कर लिया, जो उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

हिमालय सिंह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। गांव के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button