
जन एक्सप्रेस/ जौनपुर : जिले की रामपुर थाना के असवां गांव में बीती रात होलिका दहन से पूर्व ही यादव बस्ती में लगा होलिका को जला देने से यादवों में रोष व्याप्त है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ग्रामीणों की मदद से होलिका को पुनर्स्थापित करवा दिया है। गांव में गिरफ्तार व्यक्ति के प्रति तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि असवां गांव में जितने बस्ती उतनी होलिका जलाया जाता है। वर्तमान समय में ब्राह्मण , ठाकुर एवं यादव बस्ती में अलग-अलग होलिका लगाया गया है। बुधवार की रात यादव बस्ती की होलिका को किसी अज्ञात द्वारा आग लगाकर जला दिया गया। धू-धू कर जल रही होलिका की खबर जैसे ही बस्ती में पहुंची लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन आग की तेज लपटों के कारण उसे बुझा नहीं पाएं। ग्रामीणों ने रात में ही सूचना होलिका जलाने की थाना पुलिस को दे दिया गया था। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात के बाद आशाराम यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई और होलिका जले हुए स्थान पर दूसरी होलिका का ग्रामीणों की सहायता से पुनर्स्थापित करवाया गया। ग्रामीणों की माना जाए तो गिरफ्तार आशाराम के ऊपर आशंका है कि होलिका में उनके घर की लकड़ी को जबरदस्ती युवकों ने लाकर डाल दिया था इसीलिए नाराज होकर उन्होंने होलिका को जला दिया इसी आशंका पर ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आशाराम को गिरफ्तार किया है।