देश

PFI के खिलाफ एक्शन पर फडणवीस का बयान

पीएफआई के ठिकानों पर जांच एजेंसियों ने जबरदस्त तरीके से छापेमारी की है। कई जगह इस मामले को लेकर संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, पूरे मामले पर लगातार अलग-अलग बयान भी आ रहे हैं। इन सबके बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बड़ा बयान दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने साफ तौर पर कहा है कि पीएफआई समाज में दरार पैदा करने का काम कर रहा था। अपने बयान में फडणवीस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से चल रही तफ्तीश में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। मैं किसी के उपर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहता लेकिन उनका (PFI) जो काम था वे समाज में दरार पैदा करके देश को खोखला कर रहे थे।

पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का भी बयान सामने आया है। अजय मिश्रा टेनी ने साफ तौर पर कहा कि जब जांच हो रही होता है तो ये सतत प्रक्रिया है। जांच में जो-जो आता जाएगा उसी हिसाब से गिरफ़्तारियां और छापे होंगे। जो लोग इस देश में अमन-चैन, देश का विकास नहीं चाहते वो लोग प्रदर्शन भी करते हैं। आपको बता दें कि देश के छह राज्यों में  पीएफआई के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान उसके 90 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पीएफआई पर कट्टर इस्लाम का प्रसार करने के आरोप है। पीएफआई के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई पांच दिन पहले भी की गई थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने असम में 25, महाराष्ट्र में चार और दिल्ली में 30 लोगों कोा हिरासत में लिया है। वहीं, पुणे पुलिस ने पीएफआई और इसकी राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पहले कहा था कि राज्य सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर एक तंत्र बना रहे संगठन को प्रतिबंधित करने के लिए केंद्र से आग्रह किया है। पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएफआई के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button