अपराधदेश

नाबालिग की चाकू घोंपकर की हत्या…

नई दिल्ली:- मध्य जिले के नबी करीम थाना इलाके में बीती रात एक नाबालिक लड़के की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है, की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले लड़के ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वह आरोपित नाबालिक बताया जा रहा है। हत्या की वजह शुरुआती जांच में साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए नाबालिक लड़के से भी जानने की कोशिश कर रही है। हत्या की यह वारदात नबी करीम थाना इलाके के मुल्तानी ढांडा इलाके में बीती रात हुई है। जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, वहीं पास में माता की चौकी भी हो रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पहले बहस शुरू हुई, फिर नाबालिक लड़के ने चाकू से हमला करके युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। जब घायल लड़के को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल दिल्ली के ही रणजीत नगर इलाके में दशहरा की रात डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को दूसरे युवकों ने गोली मार दी थी। उससे पहले नबी करीम इलाके में नौकर ने ढाबा मालिक और उनके नाबालिक बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपित को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था। उससे पहले सेंटर दिल्ली के ही जामा मस्जिद इलाके में मटिया महल चौक के पास 18 साल के एक युवक आरिफ की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने बाद में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसी महीने के चार पांच अक्टूबर की देर रात प्रसाद नगर इलाके में एक युवक केशव कक्कड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे मामले में बाद में पुलिस ने छापा मार कर आरोपित को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button