कानपुर
कानपुर: गेंहू की फसल में लगी भीषण आग

कानपुर : सचेंडी थानाक्षेत्र के हरसिंह देवपुरवा में खड़ी गेंहू की फसल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग बिजली के तार टूटने की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। करीब 50 बीघे गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।






