उत्तर प्रदेशबाँदा

अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 42.8 किलो हरा गांजा बरामद

पैलानी पुलिस की बड़ी सफलता, "ऑपरेशन ईगल" के तहत कार्रवाई

जन एक्सप्रेस बांदा:ऑपरेशन ईगल” के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पैलानी पुलिस ने ग्राम अलोना में एक घर के भीतर बाड़े में की जा रही अवैध गांजे की खेती का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 42.8 किलोग्राम हरा गांजा और 750 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पैलानी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अलोना निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाड़े में अवैध गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जो अवैध रूप से उगाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक के आते ही दिखा असर
पलाश बंसल के जिले में आगमन के बाद पुलिस की सक्रियता में साफ़ तौर पर तेजी आई है। अपराधियों और नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन ईगल” अब रंग लाने लगा है। इस कार्रवाई से साफ़ है कि जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन गंभीर और तत्पर है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button