दिल्ली/एनसीआर
27 साल में उन्हें आ गया है अहंकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात पर पूरी ध्यान दे रही है। दरअसल, गुजरात में इस बार विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात में लगातार नए-नए दावे और वादे किए जा रहे हैं। आज अरविंद केजरीवाल वड़ोदरा पहुंचे हैं। वहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सरकारी कर्मचारियों का बहुत बड़ा रोल होता है। ये सरकार भ्रष्टाचारी, जन विरोधी है, 27 साल में उन्हें अहंकार आ गया है। हम एक ही मौक़ा मांग रहे हैं। अगर अच्छा काम करेंगे तो हमें वापस लाना वर्ना मत लाना, सभी से निवेदन है कि प्रचार में लग जाएँ।






