IPLउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगबेंगलुरु

RCB की जीत के जश्न में मातम, भगदड़ में 7 फैंस की दर्दनाक मौत

जन एक्सप्रेस बेंगलुरु:आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। विक्ट्री परेड के दौरान जुटी भारी संख्या में फैंस के बीच अचानक अफरातफरी मच गई, जिससे 7 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब फैंस खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ नियंत्रण से बाहर होती जा रही थी, लेकिन मौके पर पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। कई लोग नीचे गिर गए और कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक किशोर भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है और कई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद शहर में शोक का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इलाके को खाली कराया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में ऐसे आयोजनों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कही है। आरसीबी टीम प्रबंधन ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button