आजमगढ़ में भारत रक्षा दल ने शुरू किया हरिऔध स्मारक की मरम्मत

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: आजमगढ़ में 31 मार्च निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय “हरिऔध” की प्रतिमा और पार्क के क्षतिग्रस्त होकर वर्षों से उपेक्षित पड़े होने से दुःखी भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज इनका पुनरुद्धार कार्य कर शुरू कर दिया।
इस कार्य का नेतृत्व करने वाले भारत रक्षा दल के निजामाबाद प्रभारी इंदल चौहान ने कहा कि अपनी लेखनी से जिले और निजामाबाद का नाम साहित्य जगत में देश विदेश तक पहुंचाने वाले हरिऔध जी की जन्मस्थली निजामाबाद की पवन भूमि में है,उनके नाम और स्मृतियों को बनाए रखने के लिए वर्ष 2002 में इनकी प्रतिमा और पार्क का निर्माण हुआ था।
शिलान्यास के बाद कोई इनकी सुधि लेने वाला नहीं , हम लोगों की दृष्टि इस उपेक्षित, गन्दगी से पट गये और जिसका गेट आदि वर्षों से टूटा पड़ा,इनके ऊपर जानवर, बकरी आदि गंदगी कर रहे हैं,यह सब हम लोगों को अच्छा नहीं लग रहा,फिर हम लोगों ने तय किया कि यहां का सुंदरीकरण ,मरम्मत हम लोग करें और आज से यह शुरुआत कर दी गई है कुछ ही दिनों में यहां काफी परिवर्तन दिखाई देगा,आज इस कार्य में दुर्गा, रमेश, पिंटू, धर्मवीर शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश व हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।






