विदेश

भारत ने बढ़ाई जी-20 में अफ्रीकी देशों की सहभागिता

न्यूयार्क । संयुक्त राष्ट्र संघ को भारत ने जानकारी दी कि भारत ने अपनी अगुवाई में जी-20 समूह में अफ्रीकी देशों की सहभागिता बढ़ाई है। साथ ही भारत ने विकासशील देशों की आवाज मुखरता से उठाई है।

भारत इस वर्ष दुनिया की बीस बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अभी तक अफ्रीकी देशों की तरफ से सबसे ज्यादा सहभागिता देखी गई है। भारत में जी-20 सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, इजिप्ट, नाइजीरिया, अफ्रीकी यूनियन के सदस्य देश, अफ्रीकन यूनियन डेवलेपमेंट एजेंसी आदि शामिल हुए हैं।

रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज भारत ने मुखरता से उठाई है। जनवरी 2023 में वैश्विक दक्षिण सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 18 राष्ट्र प्रमुख और अन्य मंत्री स्तर के अधिकारी थे।

कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 की अवधारणाओं के अनुरूप भारत में लगातार आयोजन हो रहे हैं। हाल ही में, 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी-20 का 100वां कार्यक्रम हुआ। वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में जी-20 के सदस्य देशों के साथ आमंत्रित देशों के मुख्य कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जी-20 से जुड़े आयोजनों के माध्यम से भारत एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को मानते हुए एक ऐसी समझ विकसित करना चाहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button