दिल्ली/एनसीआर
छठ से पहले यमुना की सफाई के लिए दिया जाए निर्देश
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पात्र लिखकर अनुरोध किया है कि दीपावली के बाद छठ पर्व से पहले यमुना नदी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि केजरीवाल नदी की सफाई नहीं करवाने की अपनी असफलता को छिपाने के लिए पूर्वांचल के लोगों के इस पर्व को “निशाना” बना सकते हैं।






