बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश में नई नियुक्तियाँ, संगठन विस्तार को मिली नई ऊर्जा

जन एक्सप्रेस लखनऊ: विश्व हिंदू महासंघ, भारत के शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष परशुराम तिवारी ने की। इस अवसर पर संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनकी संस्तुति पर विभिन्न पदों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। महामंडलेश्वर आचार्य श्री श्री 1008 कृष्ण विश्रुतपाणि जी की प्रेरणा से इन नियुक्तियों को सनातन संस्कृति के सेवाभाव से जोड़ते हुए औपचारिक रूप प्रदान किया गया।
घोषणा के अनुसार अश्वनी कुमार ओझा को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार को प्रदेश महासचिव, अभिषेक सिन्हा को प्रदेश सचिव, पंकज कुमार साहू को प्रदेश मंत्री और विजय कुमार मौर्य को जौनपुर जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है। संगठन ने सभी नवांगतुकों का हृदय से स्वागत करते हुए अपेक्षा जताई है कि वे अपने दायित्व का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर संगठन की ओर से गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के सनातन स्वप्न और सांस्कृतिक संकल्पों को साकार करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणि ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सभी नवपदाधिकारियों को उनके जैसे चरित्र, ऊर्जा और विचारों से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रसर होने का आशीर्वाद प्रदान किया।






