UP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर

अंतर्जनपदीय गोतस्कर अवैध गांजा संग चढ़ा पुलिस के हत्थे

हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गौ हत्या, जैसे संगीन मामले में आधा दर्जन से अधिक दर्ज है मुकदमे

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव के समीप शनिवार की देर शाम कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह हमराहियों संग वाहन चेकिंग कर रहे थे। कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में गांजा लेकर आ रहा है। जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के शिवपुर बस्ती के समीप शुक्रवार की शाम पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव जो कि अंतर्जनपदीय गोतस्कर व माफिया गैंग लीडर व थाने का एच एस भी है। जिस पर आजमगढ़ व जौनपुर मिलाकर लगभग दस संगीन मामले दर्ज हैं। जिसे पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button