आठ साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले हैवान को मूठभेड के दौरान गोली लगने से जख्मी होकर गिरने से पुलिस ने दबोचा

जन एक्सप्रेस/ हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर राठ में उस वख्त सनसनी फैल गई, जब आठ साल की बच्ची को पैंतालिस साल के एक दरिंदे ने कुरकुरे खिलाने के बहाने बुलाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। जबकि दरिंदगी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद ब्रजनन्दन नामक दरिंदा मौके से भाग निकला। वही इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने पर पीड़ित बालिका के परिवार वाले उसे लेकर राठ कोतवाली पहुँचे, और आरोपी ब्रजनन्दन पुत्र परमानन्द के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की। जबकि शिकायत मिलने के फौरन बाद राठ पुलिस ने तेजी दिखाते हुये अभियुक्त के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने के साथ ही बालिका को इलाज के लिये स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट कराया। जबकि दरिंदे ब्रजनन्दन की तलाश करते हुये पुलिस जब कांशीराम कालौनी मोड़ पर पहुंची और अभियुक्त को घेर कर पकड़ने की कोशिश की, तो अपने को घिरता देख अभियुक्त ने 315 बोर के अवैध असलहे से पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वो जख्मी होकर जमीन में गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने दबोचकर अपनी कस्टडी में लेकर इलाज के लिये अस्पताल में एडमिट करा दिया है। वही पुलिस ने तलाशी के दौरान पकडे़ गये अभियुक्त के पास से 315 बोर के अवैध असलहे के साथ ही एक खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त को दबोचने वाली पुलिस टीम में खासतौर से इंस्पैक्टर राम आसरे सरोज, एस आई दीपक पटेल, एस आई सुरेन्द्र पटेल, एस आई रोहित साहू, ब्रजेन्द्र सिंह, अभिषेक राजपूत सहित राहुल चौहान शामिल रहे।






