व्यापार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.22 पर रहा…

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.22 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की सतत निकासी के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.22 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से पांच पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.30 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 89.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 593.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button