उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

जय सिंह यादव सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव मनोनी

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ: समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर बाघराय बाजार निवासी अधिवक्ता जयसिंह यादव को अधिवक्ता सभा का प्रांतीय सचिव नामित किया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. रामसुंदर शास्त्री के पुत्र को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रति आभार जताते हुए सपा नेता केशव प्रसाद यादव समेत सपा कार्यकर्ताओं ने जयसिंह यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश सचिव जयसिंह यादव ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि हर जनपदों मे जाकर संगठन मजबूत करूंगा। सभी सपाईयों को आश्वस्त करना चाहता हू कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नही होने पायेगा तथा किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा। अध्यक्षता केशव प्रसाद यादव व संचालन अशोक यादव ने किया। पैतृक गांव बाघराय व मैधार मे प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामदुलारे यादव, माधव यादव, राम चरन विश्वकर्मा, साहिल पाल, शिवमूर्ति गुप्ता, अम्बुज वैश्य, लालजी गौतम, सेक्टर प्रभारी विवेक यादव, रामराज, इंद्रजीत यादव, संगमलाल यादव, शुभम अग्रहरि, राज यादव व उत्तम पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button