उत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूटराज्य खबरें

चित्रकूट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल का आयोजन

जनएक्सप्रेस, चित्रकूट: रामनगर विकास खंड में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर और ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्र की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य और जल जांच करने वाली महिलाएं शामिल हुईं। चर्चा का मुख्य विषय जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन, नल कनेक्शन, जल आपूर्ति और रोड रेस्टोरेशन जैसे कार्यों की प्रगति और चुनौतियां थी।

कार्य की प्रगति पर जिलाधिकारी का निर्देश
जिलाधिकारी ने पंचायतवार प्रतिनिधियों से जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किया जाए। कुछ ग्राम प्रधानों ने शिकायत की कि अभी कुछ घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि उनकी भूमिका इस योजना की सफलता में बेहद अहम है और सभी पंचायतों में पानी की 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयास
कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की टी-शर्ट, कैप, बैग और कॉन्फ्रेंस पैड वितरित किए गए। इसके साथ ही अंबर प्रेस पार्टी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पानी बचाने और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी ने प्रधानों से अपील की कि अगर पानी की आपूर्ति और कनेक्शन में कोई समस्या है तो तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत कनेक्शन, आपूर्ति और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रमुख उद्देश्य हैं।

अगली बैठक में फीडबैक का निर्देश
जिलाधिकारी ने प्रधानों से कहा कि दो-तीन महीनों के बाद निर्माण कंपनियां अपना कार्य हैंडओवर कर देंगी, इसलिए समस्याओं का समाधान अभी कराना जरूरी है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि वे अलर्ट होकर काम करें और शिकायतों को गंभीरता से उठाएं। उन्होंने 15 दिनों बाद फिर से बैठक आयोजित करने की बात कही, जिसमें प्रधानों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष भारती, टीपीआई अभय नारायण दीक्षित, जूनियर इंजीनियर हरिकेश कुमार, सहायक अभियंता गुलाम शिवताब समेत अन्य अधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button